सिटी पोस्ट लाइव : पटना के बाढ़ अनुमंडल के मोकामा में मेकरा मध्य विद्यालय के छात्र मिड डे मील खाकर बीमार पड़ गये हैं.खबर के अनुसार मिड डे मील में सांप मिला है.सैकड़ों बच्चे बीमार हो गए हैं. बच्चों का कहना है कि खाना बनाते समय चावल में सांप गिर गया था. उन्होंने इसकी शिकायत शिक्षक से भी की थी. रसोइए ने सांप को निकालकर बोरे में डालकर फेंक दिया.वहीं विषाक्त भोजन बच्चों को परोस दिया गया.
खाना खाने के बाद कई बच्चों को उल्टी की शिकायत आने लगी.उन्हें चक्कर आने लगा.अपने बच्चों के बीमार होने की खबर पाकर पहुंचे परिजनों ने स्कूल के बाहर सड़क जाम कर हंगामा किया.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सभी बीमार बच्चों को मोकामा ट्रामा सेंटर ले जाया गया. कुछ बच्चों को परिजन बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले गए. डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि खाना खाने के 3-4 घंटे बाद सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं.मोकामा प्रखंड विकास पदाकारी ने कहा कि बच्चों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है