Bihar Politics: गदगद हो गए
सिटी पोस्ट लाइव :वीआइपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी केवल 60 सीटों की मांग ही नहीं कर रहे बल्कि उन सीटों से चुनाव लड़ने के लिए मजबूत पहलवान की तलाश में भी जुटे हैं.गुरुवार को मधुबनी जिला परिषद की चेयरमैन बिंदु गुलाब यादव अपने समर्थकों के साथ विकासशील इंसान पार्टी में शामिल हो गई. मुकेश सहनी ने कहा कि बिंदु गुलाब यादव पुणे से शिक्षा ग्रहण कर बिहार में कुछ करने की तमन्ना के साथ बिहार लौटीं और समाजसेवा से जुड़ गईं. फिलहाल सक्रियता के साथ ये मधुबनी जिला परिषद की चेयरमैन की भूमिका निभा रही हैं. इनके पिता भी उस क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं.
मुकेश सहनी ने कहा कि इनके आने से न केवल मधुबनी जिले में बल्कि प्रदेश में वीआइपी पार्टी मजबूत होगी.उन्होंने कहा कि जो भी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने की तैयारी में है वह महागठबंधन में आ सकता है. महागठबंधन में किस पार्टी को रखा जाएगा यह तय करना समन्वय समिति का काम है. युवाओं का आह्वान करते हुए बोले कि युवाओं ने तय कर लिया है कि अब यहीं अपनी सरकार बनाएं. बिंदू गुलाब यादव ने कहा कि एक मिशन के तहत वे आज इस पार्टी में शामिल हुईं हैं.
गौरतलब है कि बिंदु गुलाब यादव इस ईलाके के प्राभाव्शाली नेता गुलाब यादव की बेटी हैं.गुलाब आरजेडी से जुड़े रहे हैं.विधयाक रहे हैं.आरजेडी से अलग होने के बाद वो बीएसपी पार्टी के टिकेट पर लोक सभा चुनाव भी लड़ चुके हैं.उनकी वजह से इस इलाके में महागठबंधन की जीत और हार होती रही है.उनके वीआइपी पार्टी में आने से mukesh sahani के हौसले बुलंद हैं. javascript:false javascript:false javascript:false javascript:false javascript:false