सिटी पोस्ट लाइव : रविवार को मुजफ्फरपुर के सहिला-हथौड़ी में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित किया.उन्होंने केंद्र की मोदी और प्रदेश की नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा. प्रशांत किशोर ने जनता से कहा कि इस बार लालू नीतीश मोदी का नहीं जनता का राज लाना है. उन्होंने सहिला-हथौड़ी हाई स्कूल मैदान में जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेता के लिए नहीं, एक बार अपने बेटे के लिए वोट देना है. तभी इन नेताओं से पूरा-पूरा हिसाब होगा.
प्रशांत किशोर ने कहा कि इन नेताओं ने 30 वर्षों से ठगा है, अब इनसे हिसाब होना चाहिए. पीएम मोदी वोट हम लोगों से ले रहें हैं और फैक्ट्री गुजरात में लगा रहे हैं. वोट आप लोगों का है तो फैक्ट्री कहां लगनी चाहिए, गुजरात में या बिहार में? इस बार अपने-अपने बच्चों के लिए वोट देना है. लालू, नीतीश,मोदी का नहीं, इस बार जनता का राज लाना है.मंच से जनता के साथ संवाद करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर पीएम मोदी आकर कहेंगे कि सब लोग नीतीश को वोट दे दें तो आप वोट दे दीजिएगा?
उन्होंने भीड़ में बैठे लोगों से सवाल किया कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री रहना चाहिए या हटना चाहिए. चाचा को मुख्यमंत्री रखना है या हटाना है? लोगों ने कहा, हटना चाहिए.पीके ने कहा कि मोदी आकर कहेंगे कि चाचा को मुख्यमंत्री रखना है तो आप क्या मानिएगा? भीड़ से आवाज आई-नहीं.प्रशांत किशोर बिहार में लगातार जन सभाएं कर रहे हैं.उनकी जन सभाओं में भीड़ भी जुट रही है.सबके जेहन में ये सवाल है- क्या प्रशांत किशोर स्थापित दलों को चौनुती दे पायेगें?