सिटी पोस्रट लाइव :बिहार विधान परिषद में गुरुवार को जमकर बवाल हुआ. विपक्ष के हंगामे पर सीएम नीतीश कुमार सदन में उठ खड़े हुए और राबड़ी देवी समेत अन्य पार्षदों पर फटकारते हुए बैठने के लिए कहा. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच बहस शुरू हो गयी. सदन में बवाल के बाद विपक्ष के विधान पार्षदों ने सभापति के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की और सभापति के खिलाफ चमचागीरी जैसे शब्द का इस्तेमाल किया. इसके बाद एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी ने इसके लिए खेद प्रकट किया.
सदन में बवाल के दौरान अशोक चौधरी और राबड़ी देवी के बीच भी जमकर बहस हुई. राबड़ी देवी ने कहा कि ने पहले कांग्रेस को लूटा और अब जेडीयू को लूट रहे हैं. राबड़ी देवी के हमले के बाद अशोक चौधरी उठ खड़े हुए .रोने लगे और रो-रोकर कहा- बिहार में किडनेपिंग कर आरजेडी के नेता फिरौती मांगने थे.CM हाउस में किडनैपिंग का सेटलमेंट होता था.संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी उठ खड़े हुए और मामले को किसी तरह से शांत कराया.