सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए अच्छी खबर, अमित शाह दे सकते हैं बड़ी राहत.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर है.सरकार सहारा इंडिया की जप्त संपति को सेल कर निवेशकों का पैसा लौटाएगी. बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डा़ प्रेम कुमार ने  ये दावा किया है.उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सहारा इंडिया में फंसे पैसे लोगों को वापस दिलाएगी. सहारा की संपत्ति सरकार ने जब्त कर रखी है. इसी संपत्ति से सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं को भुगतान किया जाएगा.केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह इस कार्य में लगे हुए हैं.

 मंत्री डा़. प्रेम कुमार एक कार्यक्रम में शामिल होने गुरुवार को नवगछिया आए थे. यहां सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं ने मंत्री से अपनी व्यथा सुनाई.उन्होंने बताया कि  पिछले 10 वर्षों से सहारा इंडिया में उनके निवेश के पैसे फंसे हुए हैं.मंत्री ने जमाकर्ताओं को जल्द ही समस्या निदान का आश्वासन देते हुए कहा कि अब बिहार में सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं की सूची तैयार की जाएगी .उनके भुगतान की व्यवस्था की जाएगी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरतलब है कि बिहार के लाखों लोगों के पैसे सहारा इंडिया में फंसा हुआ है.लोग सहारा इंडिया का चक्कर लगा लगाकर थक चुके हैं.ज्यादा निवेशक गरीब तबके  से हैं.उन्होंने अपना पेट काटकर अपने भविष्य के लिए अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा सहारा में निवेश किया.लेकिन उन्हें उनका पैसा वापस नहीं मिल रहा है.

Share This Article