10 अप्रैल को पटना में कन्हैया कुमार की पदयात्रा,11 को सीएम हाउस का घेराव .

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : कन्हैया कुमार की पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा 10 अप्रैल को पटना सिटी गुरद्वारा से  शुरु होगी और समापन पटना यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर होगा. इसके लिए सभी पदयात्री पटना आ गए हैं. मंगलवार को  रात में सदाकत आश्रम में इस यात्रा को लेकर मीटिंग  हुई.इस मीटिंग में ये तय हुआ कि 10 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे झंडोत्तोलन होगा. इसके बाद 10 बजे गुरुद्वारा से यह यात्रा शुरू होगी, जो कि झाऊगंज, हाजीगंज, मारूफगंज, मालसलामी, गौरीदास रोड की मंडी, सिमली होते हुए गुरु का बाग तक पहुंचेगी.गुरु का बाग के आगे कमेटी हॉल में यात्रा विश्राम होगा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

शाम 4:30 बजे से पत्थर की मस्जिद स्थित पेट्रोल पंप से यात्रा की शुरूआत होगी. शाम 5 बजे दरगाह रोड चौराहा पर नुक्कड़ सभा का आयोजन होगा. फिर 5.30 बजे मुसल्लहपुर हाट में टी ब्रेक होगा. फिर यह यात्रा भीखना पहाड़ी, रमना रोड, पटना यूनिवर्सिटी गेट तक होगा.11 अप्रैल को कांग्रेस सीएम हाउस का घेराव करने वाली है. सीएम आवास के घेराव के साथ कन्हैया कुमार के पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा का समापन होगा.  5 हजार कार्यकर्ताओं के साथ सीएम हाउस का कांग्रेस घेराव करने जा रही है.

Share This Article