26 जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 5 मई तक रहें सावधान.

City Post Live

Bihar Weather Report:

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में गुरुवार की सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है.सुबह सुबह  झमाझम बारिश हुई और ओले गिरे.सुबह सुबह अँधेरा छा गया.देर तक बदल गरजते रहे और बिजली चमकती रही. मौसम विभाग के अनुसार  05 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा.. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 05 मई तक चेतावनी जारी कर दी है. साथ ही मौसम खराब होने पर लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है.मौसम विभाग के अनुसार  दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आस-पास के क्षेत्रों पर ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है. एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पूर्व राजस्थान के मध्य भागों और आस-पास के क्षेत्रों पर स्थित है.

एक उत्तर-दक्षिण दिशा में ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्व राजस्थान और आस-पास के क्षेत्रों पर स्थित ऊपर के चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर उत्तर केरल तक फैली हुई है. उत्तर बांग्लादेश और आस-पास के क्षेत्रों पर स्थित ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है और अब यह समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच देखा जा रहा है. राज्य के वायुमंडल में आद्रता में वृद्धि होने के संयुक्त प्रभाव से प्रदेश में 07 मई तक वर्षा (10-50mm) की गतिविधि का दौर रहने का पूर्वानुमान है. 05 मई तक बिहार के कुछ स्थानों में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज सतही हवा (40-50 kmph) की प्रबल संभावना है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आज यानी 02 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिम यानी पश्चिम चंपारण, पूर्वी चम्पारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, उत्तर-मध्य यानी सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, दक्षिण-पश्चिम यानी बक्सर, भोजपुर, अरवल, भभुआ रोहतास, औरंगाबाद और दक्षिण मध्य भाग यानी पटना, गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय लखीसराय, शेखपुरा और जहानाबाद जिलों में मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा 30-40 किमी/घंटा चलने की संभावना है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया गया है.

TAGGED:
Share This Article