दीपक चाहर की बहन मालती चाहर बहुत जल्द टेलीविजन के रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आने वाली है। माना जा रहा है कि वाइल्डकार्ड के जरिए एंट्री मिल सकती है। आइए जानते है इसके बारे में…

अभिनेत्री, लेखिका और निर्देशक मालती चाहर इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में नज़र आ सकती हैं। हर सीजन की तरह इस बार भी शो में अलग-अलग नामचीन हस्तियों को देखने को मिल रहा है। वहीं, मालती की एंट्री से दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्मीं मालती सिर्फ़ अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि मॉडल, कंटेंट क्रिएटर और फिल्म निर्माता के तौर पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। वह भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन हैं और उनके चचेरे भाई राहुल चाहर भी टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके हैं। बता दें, मालती फेमिना मिस इंडिया 2014 की फाइनलिस्ट भी रह चुकी है और फेमिना मिस इंडिया दिल्ली 2014 में उन्होंने मिस फोटोजेनिक का खिताब भी जीता। वहीं, फिल्म ‘जीनियस’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद रोमांटिक ड्रामा ‘इश्क पश्मीना’ में भी नजर आई। वैसे इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।