तीन साल बाद भी ‘डार्लिंग’ हैं आलिया, विजय वर्मा ने जताया प्यार!…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

आलिया भट्ट और विजय वर्मा की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ के आज मंगलवार को 3 साल पूरे हो गए। यह थ्रिलर फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस अवसर पर एक्टर ने मूवी से जुड़े बीटीएस शेयर किया है। इस फिल्म के सभी कलाकार ने जोरदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्टर विजय वर्मा भी अहम किरदार में थे। आज यानी 5 अगस्त को इस फिल्म के 3 साल हो गए हैं। इस खुशी के मौके पर एक्टर विजय ने फिल्म से जुड़े कुछ यादगार पलों को शेयर किया है। पहली तस्वीर में एक्टर-एक्ट्रेस एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही बाकी तस्वीरों में शूटिंग से जुड़े बीटीएस साझा किए हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेता निजय वर्मा ने कैप्शन में लिखा है- ‘डार्लिंग्स के तीन साल पूरे होने पर टीम और फिल्म के प्रशंसकों को ढेर सारा प्यार। प्यारे दोस्तों, मैं आप सभी से प्यार करता हूं।’

हालांकि, इस फिल्म के निर्देशक जसमीत.के. रीन थे। यह कॉमेडी ड्रामा मूवी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आलिया, विजय के अलावा शेपाली शाह और रोशन मैथ्यू भी है। बता दें कि IIFA अवार्ड्स 2023 में ‘डार्लिंग्स’ के लिए आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस और शेफाली शाह को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस से नवाजा गया था। साथ ही फिल्म ने ओटीटी इंडिया फेस्ट में बेस्ट फीचर फिल्म सहित बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड भी जीते हैं। और विजय वर्मा को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला।

Share This Article