तेजप्रताप यादव पर वैशाली में FIR दर्ज, प्राइवेट गाड़ी पर पुलिस स्टिकर-सायरन लगाकर प्रचार का आरोप…

Ritu Raj

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले वैशाली में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस ने जनशक्ति जनता दल (JJD) के नेता तेज प्रताप यादव के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि उन्होंने एक प्राइवेट गाड़ी पर पुलिस स्टिकर और सायरन लाइट लगाकर प्रचार किया, जो चुनावी नियमों के उल्लंघन के दायरे में आता है। यह मामला चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल को और तेज कर सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तेज प्रताप यादव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान एक बोलेरो गाड़ी पर पुलिस का चिन्ह और सायरन लाइट दिखी। जिसके बाद वैशाली पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सतर्कता बनाए हुए है। वहीं, वीडियो की जांच करने के बाद पुलिस ने पुष्टि की कि विवादित बोलेरो गाड़ी सरकारी नहीं थी। हालांकि, गाड़ी पर लगे पुलिस के चिन्ह और सायरन लाइट का इस्तेमाल अनुचित पाया गया और इसे आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन माना गया। महुआ अंचलाधिकारी के आवेदन के आधार पर थाना में कांड संख्या 1025/25, दिनांक 19.10.25, के तहत धारा 319(2)/223/176 BNS के तहत संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सभी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है, ताकि चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। मामले की जांच जारी है और आवश्यक होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article