एक ऑडियो की वजह से फस गए बाहुबली नेता अनंत सिंह,क्या है ऑडियो पढ़िए |
Bahubali leader Anant Singh got stuck because of an audio, what is it, read the audio
- sponsored -
उस समय अनंत सिंह 2014 में हुए पुटुस हत्याकांड और सरकारी आवास से मैगजीन मिलने के मामले में जेल में बंद थे। आडियो क्लिप की जांच की गयी उसे अनंत सिंह के आवाज़ को मिलाया गया ।
सिटी पोस्ट लाइव – एक ऑडियो की वजह से फस गए बाहुबली नेता अनंत सिंह बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 10 साल की कैद की सजा का ऐलान किया गया है। 10 साल की सजा मिलने के साथ ही उनकी विधानसभा की सदस्यता भी समाप्त हो गई है।
राजद के टिकट पर अनंत सिंह ने चुनाव लड़ा लेकिन मुश्किलें एक आडियो के वायरल होने के बाद बढ़ गई थी। मामला 2019 का है जब बाढ़ अनुमंडल की पुलिस ने तीन बदमाशों को पंडारक थाना क्षेत्र से 14 जुलाई, 2019 को अधमरे हालत में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किये गए बदमाशो के पास से बंदूक भी बरामद किया गया, तभी एक बदमाश के मोबाइल से आडियो क्लिप मिली , जिसमें मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने विरोधी भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या की साजिश रचते सुनाई दिए थे।
तीन शूटरों की गिरफ्तारी हुई थी,
उस समय अनंत सिंह 2014 में हुए पुटुस हत्याकांड और सरकारी आवास से मैगजीन मिलने के मामले में जेल में बंद थे। आडियो क्लिप की जांच की गयी उसे अनंत सिंह के आवाज़ को मिलाया गया । फोरेंसिक जांच में वायस मैचिंग रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि ये आवाज अनंत सिंह की ही है। जिसके बाद तीन शूटरों की गिरफ्तारी हुई थी, उनमें बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र के चकारम निवासी गोलू कुमार, दुजरा निवासी छोटू और मैनपुरा निवासी छोटू उर्फ राजीव शामिल थे। इस बाबत पंडारक थाने में इन तीन शूटरों के अलावा अनंत सिंह, लल्लू मुखिया, उसके भाई रणवीर यादव, विकास सिंह, उदय यादव व अन्य के खिलाफ 75/19 मामला दर्ज किया गया था।
-sponsored-
किस तरह से बढ़ी करवाई –
16 अगस्त 2019 मे मोकामा विधायक अनंत सिंह के पैतृक आवास लंदावा से एके-47 और 2 ग्रेनेड बरामद किये गए थे जिसके बाद 16 अगस्त 2019 – FIR दर्ज कराई गयी। दिल्ली के साकेत कोर्ट में अनंत सिंह ने,25अगस्त 2019 को सरेडर किया,5 नवंबर 2019 पुलिस ने चार्जशीट दायर की गयी
17 जून 2020 -एमपीएमएलए के विशेष कोर्ट में ट्रायल के लिए ट्रांसफर किया गया
15 अक्टूबर 2020 : आरोप गठित हुआ
14 जून 2022: अनंत सिंह दोषी करार
21 जून 2022 को अनंत से 10साल की सजा सुना दी गयी
Comments are closed.