पार्टी में छाया भाईजान का जलवा, एक्स गर्लफ्रेंड संग दिखा दोस्ताना रिश्ता…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान बुधवार को अपनी गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को जन्मदिन की बधाई देने पार्टी में पहुंचे। बांद्रा में आयोजित इस खास पार्टी में सलमान खान काली टी-र्शट और डेनिम जींस में दिखाई दिए तो वहीं संगीता व्हाइट ड्रेस में खूबसूरत दिखी। उन्होंने संगीता को गले लगाकर जन्मदिन की बधाई दी, और दोनों के बीच की दोस्ताना केमिस्ट्री ने यह साफ कर दिया कि वक्त के साथ उनके रिश्ते में भले ही नाम बदले हों, लेकिन सम्मान और अपनापन अब भी कायम है। एक्स गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में देखकर सलमान के फैंस को खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भाईजान के इसी स्टाइल पर फैंस फिदा दिख रहे हैं। वहीं फैंस का कहना है कि सलमान का मूड कैसा भी हो वे फैंस को निराश नहीं करते।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान अपने पुराने रिश्तों को सम्मान देते दिखे हों। इससे पहले भी वे कई मौकों पर एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के साथ नजर आ चुके हैं, जो इस बात की मिसाल है कि एक-दूसरे के लिए इज्जत और दोस्ती वक्त के साथ मजबूत ही हुई है। हालांकि दोनों एक समय रिलेशनशिप में थे और शादी भी करने वाले थे। लेकिन किसी खास वजह से रिश्ता खत्म हो गया था, परंतु दोनों अभी भी अच्छे दोस्त हैं।

गौरतलब है कि सलमान और संगीता दोनों लगभग दस साल तक साथ रहे। वहीं दोनों की मुलाकात पहली बार एक टीवी एड के सेट पर हुई थी। यह सलमान के सबसे लंबे रिश्तों में से एक माना जाता है। दोनों शादी करने वाले थे। इंडियन आइडल 15 के एक एपिसोड में संगीता ने अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया था कि “हमारी शादी के कार्ड छप रहे थे, लेकिन समारोह से पहले सब खत्म हो गया।” बाद में संगीता ने 1996 में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की।

Share This Article