सिटी पोस्ट लाइव
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और कोच सिम्पसन का निधन हो गया। वे 79 साल के थे। स्लिप कॉर्डन के माहिर खिलाड़ी माने जाते थे। इनके निधन पर ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने शोक व्यक्त किया है। इन्हें खेल जगत में कई पुरस्कार भी मिला है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और कोच बॉब सिम्पसन का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। सिम्पसन एक शानदार बल्लेबाज के साथ एक बेहतरीन स्लिप कॉर्डन के फील्डर भी थे। वहीं, स्लिप कॉर्डन में उन्होंने 110 कैच लिए है, जो आज भी एक गैर-विकेटकीपर के लिए एक उपलब्धि है। उनके निधन पर पीएम एंथनी अल्बनीज ने श्रद्धांजलि अर्पित किया है। और लिखा है- ‘बॉब सिम्पसन की सेवाएं पीढ़ियों तक की जाएंगी।’ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बेयर्ड ने कहा, ‘सिम्पसन ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की नींव को मजबूत किया और आने वाले चैंपियंस के लिए रास्ता बनाया।’
हालांकि, सिम्पसन ने 62 टेस्ट मैच खेलते हुए 4,869 रन बनाए,इसमें 10 शतक शामिल है। उनका सर्वाधिक स्कोर 311 रन है,जो 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। वहीं, उन्होंने 1957 में अपना टेस्ट में पर्दापण किया। साथ हीं, वे कोच रहते हुए ऑस्ट्रेलिया को नई मुकाम तक पहुंचाया। वे 1986 से लेकर 1996 तक इस पद पर बने रहे। उनके कार्यकाल में ऑस्ट्रेलिया ने 1987 का वर्ल्ड कप जीता, फिर 1989 में इंग्लैंड को एशेज में हराया और 1995 में वेस्टइंडीज को शिकस्त दी। बता दें कि उनको खेल जगत में भी कई अवार्ड मिले। उन्हें 1965 में विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब मिला, फिर 1985 में स्पोर्ट ऑस्ट्रेलिया हॉल ऑफ फेम जीता,और 2006 में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट हॉल ऑफ फेम मिला और 2013 में ICC क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। वहीं,ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से भी सम्मानित किया गया था।