सिटी पोस्ट लाइव
अभी-अभी टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका लगा है। स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत चोट के कारण पूरे टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच हो रहे चौथे टेस्ट मैच के दौरान पंत के दाहिने पैर में चोट लगी थी। जिसके कारण उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा था। माना जा रहा है कि अब उनकी जगह विकेटकीपर ईशान किशन को टीम में शामिल किया जा सकता हैं।
दरअसल, BCCI सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि विकेटकीपर पंत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। इनको चौथे टेस्ट के पहले दिन चोट लग गई थी। स्कैन रिपोर्ट में उनके दाहिने पैर की अंगुली में फ्रैक्चर दिखा है। डॉक्टर्स के अनुसार पंत को कम से कम छह हफ्ते आराम करना होगा। हालांकि, टीम इंडिया के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन 68वें ओवर में चोटिल हो गए थे। ओवर की चौथी गेंद क्रिस वोक्स ने स्लोअर यॉर्कर फेंकी। उसको पंत रिवर्स स्वीप खेलने गए, लेकिन गेंद उनके बैट से लगकर जूते से जा लगी। इंग्लैंड ने LBW की अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट का फैसला दिया। जिसके बाद पंत दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर चले गए। जूता खोलने पर उनके पैर में सूजन नजर आईं। फिर उनको स्ट्रेचर वैन में बैठाकर मैदान से बाहर ले जाया गया।
बता दें, रिटायर्ड हर्ट का मतलब है कि यदि कोई बल्लेबाज चोटिल होकर मैदान छोड़ता है, तो वह बाद में दोबारा बल्लेबाजी के लिए लौट सकता है। पंत रिटायर्ड हर्ट हुए थे, ऐसे में अगर पंत फीट होते तो वो फिर से बल्लेबाजी के लिए आ सकते थे लेकिन अब सिर्फ 10 बल्लेबाज ही बैटिंग कर सकते हैं। अब विकेटकीपिंग के लिए ध्रुव जुरेल आ सकते हैं। ICC के नियमों कहता है कि, बल्लेबाजी रिप्लेसमेंट तभी मिल सकता है जब खिलाड़ी को कन्कशन (सिर में चोट) लगी हो। यदि किसी खिलाड़ी को सिर पर चोट लगे और उसे उलझन, चक्कर या धुंधलाजैसी लक्षण दिखें, तब उसे कन्कशन सब्स्टीट्यूट दिया जा सकता है। उस स्थिति में सेम-टू-सेम खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाता है। वहीं, पंत को सिर में चोट नहीं लगी है, जिसके कारण उनके जगह पर ध्रुव जुरेल सिर्फ विकेटकीपिंग करने आ सकते हैं।