दिल्ली में गूंजा बिहार का नाम: यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में डॉ. निभा मोहन को मिली FOGSI की बड़ी जिम्मेदारी…

Ritu Raj

नई दिल्ली में यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अखिल भारतीय ऑब्स्टेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट सोसाइटी (FOGSI) के प्रतिष्ठित सम्मेलन में पटना की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निभा मोहन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें FOGSI की ब्रेस्ट एंड पेरिनेटल हेल्थ कमिटी का अध्यक्ष (चेयरपर्सन) चुना गया है।

डॉ. निभा मोहन, जो पटना ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी (POGS) की सचिव के रूप में सक्रिय हैं, ने पुणे की डॉ. चारु बापई (डॉ. चारुलता बापये) से यह पदभार ग्रहण किया। यह उपलब्धि न केवल डॉ. निभा मोहन के लिए व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि पूरे बिहार के चिकित्सा जगत और महिला स्वास्थ्य से जुड़े क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस अवसर पर FOGSI के नए नेतृत्व की भी घोषणा हुई, जिसमें कोलकाता के डॉ. भास्कर पाल को सोसाइटी का अध्यक्ष (President) बनाया गया है। FOGSI देश की सबसे बड़ी ऐसी संस्था है, जिसमें लगभग 46,000 सदस्य शामिल हैं और यह पूरे विश्व में महिला स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
यह चुनाव FOGSI के वार्षिक सम्मेलन (AICOG) के दौरान हुआ, जो स्त्री रोग विशेषज्ञों के लिए ज्ञान, अनुभव और नेटवर्किंग का सबसे बड़ा मंच माना जाता है।

Share This Article