बॉलीवुड की ‘फैशनिस्टा’ सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा के परिवार में एक नए सदस्य की एंट्री हुई है। सोनम ने 29 मार्च 2026 को मुंबई में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। अब यह कपल दो बेटों के माता-पिता बन गया है।

सोशल मीडिया पर साझा की खुशी;
सोनम और आनंद ने एक भावुक पोस्ट के जरिए प्रशंसकों के साथ यह खुशखबरी शेयर की। उन्होंने लिखा- “बड़े प्यार और खुशी के साथ हम यह साझा कर रहे हैं कि 29 मार्च 2026 को हमारे घर बेटे का जन्म हुआ है। हमारा परिवार अब पूरा हो गया है और हमारे दिल खुशियों से लबरेज हैं। छोटा वायु अपने नन्हे भाई का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित है। हम इस नई शुरुआत के लिए ईश्वर के आभारी हैं।”

सितारों ने दी बधाई;
इस खबर के सामने आते ही बॉलीवुड गलियारों में खुशी की लहर दौड़ गई। करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, दीया मिर्जा और हुमा कुरैशी जैसे तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर कपल को बधाई दी और नन्हे मेहमान पर प्यार बरसाया।

प्रेग्नेंसी से अब तक का सफर;
नवंबर 2025 में सोनम ने एक ग्लैमरस फोटोशूट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। शादी के 8 साल बाद 2018 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने 2022 में पहले बेटे वायु का स्वागत किया था। शादी के लगभग 8 साल बाद, 2026 में सोनम दूसरी बार मां बनी हैं।