शोक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सासू माँ के अंतिम संस्कार में बेटे निशांत संग हुए शामिल…

Ritu Raj

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए दुखद खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री की सासू माँ विद्यावती देवी का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थीं और पटना के आईजीआईएमएस में उनका इलाज चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 6:40 बजे 90 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के बांस घाट पहुँचे, जहाँ उनके साथ पुत्र निशांत कुमार और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे। परिजनों के अनुसार विद्यावती देवी की तबीयत पिछले कुछ समय से लगातार खराब चल रही थी, जिससे परिवार में शोक का माहौल है। उल्लेखनीय है कि वे बीते दो महीनों से आईजीआईएमएस में भर्ती थीं और इस दौरान मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार लगभग हर शाम अपनी नानी से मिलने अस्पताल जाते थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ससुर कृष्णनंदन सिन्हा का निधन करीब सात वर्ष पहले पटना के कंकड़बाग स्थित पीसी कॉलोनी के आवास पर हुआ था। उस समय भी निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री अपने पुत्र निशांत कुमार के साथ ससुराल पहुँचे थे। दिवंगत कृष्णनंदन सिन्हा पेशे से हाईस्कूल शिक्षक थे और हरनौत क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित व सम्मानित शिक्षक के रूप में उनकी पहचान रही।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, शिक्षा के क्षेत्र में स्वर्गीय कृष्णनंदन सिन्हा के योगदान को लोग आज भी श्रद्धा के साथ याद करते हैं। उनका अंतिम संस्कार पटना के बांस घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में किया गया था, जहाँ उनके बड़े पुत्र अरुण कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी थी। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी का अंतिम संस्कार भी बांस घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में किया गया, जहाँ परिजनों और करीबी लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

Share This Article