CM के दिल्ली दौरे पर बोले तेजस्वी, कहा- ‘फिर कोई नई डील, जनता से नहीं है कोई मतलब.

City Post Live

Bihar Politics:

सिटी पोस्ट लाइव : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है.जन-सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम के दिल्ली दौरे को  किसी नई डील से जोड़ दिया है.तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम को बिहार के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है.वो निजी डील के लिए प्रधानमन्त्री से मिलने गये हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जाने पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली में फिर कोई नई डील होगी, लेकिन इसका बिहार की जनता को कोई लाभ नहीं होने वाला.तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि पलायन, बाढ़ और बेरोजगारी जैसे मामलों पर तो वे चर्चा करेंगे नहीं. वे तो पहले थाली खींचते थे और अब पैर छूते हैं. तेजस्वी ने कहा कि बिहार की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने तो मुख्यमंत्री नहीं गए, क्योंकि बिहार के लोगों की समस्या से उनका कोई लेना-देना नहीं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के लिए तेजस्वी यादव ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि कार्रवाई नहीं होगी तो फिर उनका मन बढ़ता रहेगा. प्रश्न यह कि बिहार के लोगों की जान गई है, इस पर राज्य सरकार ने क्या किया है?

Share This Article