सिटी पोस्ट लाइव
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी प्रगति यात्रा के तहत सहरसा का दौरा करेंगे, जहां वे राज्य के विकास के कई अहम कदमों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सहरसा में स्वास्थ्य, भवन निर्माण, पथ निर्माण और अन्य विभागों द्वारा शुरू की गईं करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह योजनाएं प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक ढांचे को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा में जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे। वे विशेष रूप से उन परियोजनाओं पर ध्यान देंगे जो क्षेत्र के लोगों की जीवन गुणवत्ता में सुधार ला सकती हैं। इसके बाद, मुख्यमंत्री एक बड़ी समीक्षा बैठक में भी भाग लेंगे, जिसमें विभागों के सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों से तत्काल समस्या समाधान और कार्यों की गति बढ़ाने का निर्देश भी दिया है। वे हमेशा की तरह जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हर योजना समय पर पूरी हो।
बता दें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल अपनी प्रगति यात्रा के तहत अररिया गए थे। अररिया पहुंचने के बाद वह करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनमें भवन निर्माण विभाग, पथ निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, और पंचायत विभाग के कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री अररिया शहर का दौरा भी किया, जहां वह चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण और अधिकारियों से फीडबैक भी लिए।