City Post Live
NEWS 24x7

कांग्रेस ने बिहार में बनाया 40 संयोजक.

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव :  कांग्रेस पार्टी बिहार में कितनी सीटों पर चुनाव लडेगी अभीतक तय नहीं हो पाया है.लेकिन पार्टी ने  बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों के लिए रविवार को संयोजकों की घोषणा कर दी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश पर पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संयोजकों के नामों की सूची जारी कर दी है. इसमें सभी क्षेत्रों व जातियों को प्रतिनिधित्व देने का भरसक प्रयास हुआ है. इनमें  तीन महिलाएं (अमिता भूषण, रीता सिंह व सुधा मिश्रा) शामिल हैं.

संयोजकों को लोकसभा क्षेत्रवार रणनीति का निर्धारण, बूथवार प्रबंधन, प्रचार-प्रसार से लेकर मतगणना तक के समस्त चुनावी दायित्व का निर्वहन करना है. पार्टी का कहना है कि संयोजकों के दायित्व में कांग्रेस सहित आइएनडीआइए का चुनावी प्रबंधन है.वाल्मीकिनगर : मनोज कुमार सिंह, पश्चिम चंपारण : उमर सैफुल्लाह खान, पूर्वी चंपारण : चंद्र प्रकाश सिंह, शिवहर : रीता सिंह, सीतामढ़ी : मो. नौशाद, मधुबनी : ताहिर अनीस खान, झंझारपुर : तारानंद सदा, सुपौल : प्रेम राय, अररिया : प्रवीण सिंह कुशवाहा, किशनगंज : केशर कुमार सिंह, कटिहार : छत्रपति यादव, पूर्णिया : इजहारुल हुसैन, मधेपुरा : नरेश यादव, दरभंगा : कृपानाथ पाठक, मुजफ्फरपुर : नरेंद्र कुमार, वैशाली : प्रद्युम्न राय

गोपालगंज : सुधा मिश्रा, सिवान : आलोक हर्ष, महाराजगंज : इंजीनियर संजीव, सारण : कपिलदेव यादव, हाजीपुर : मिथिलेश कुमार मधुकर, उजियारपुर : आइपी गुप्ता, समस्तीपुर : राजकुमार राजन, बेगूसराय : प्रभात कुमार सिंह, खगड़िया : अमिता भूषण, भागलपुर : राजकिशोर सिंह, बांका : समीर कुमार सिंह, मुंगेर : अश्विनी कुमार, नालंदा : विनोद यादव.पटना साहिब : नागेंद्र पासवान विकल, पाटलिपुत्र : अजय चौधरी, आरा : अमित कुमार टुन्ना, बक्सर : अशोक कुमार पाण्डेय, सासाराम : कौकब कादरी, काराकाट : राधेश्याम कुशवाहा, जहानाबाद : दिलीप कुमार, औरंगाबाद : शंकर स्वरूप, गया : नवनीत जयपुरियार, नवादा : अरविंद शर्मा, जमुई : कैलाश पाल.

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.