कांग्रेस ने जारी की चुनाव कमेटियों के नेताओं की लिस्ट, अखिलेश को किसी में जगह नहीं

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना:
बिहार कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए इंडिया गठबंधन की विभिन्न कमेटियों के नेताओं की लिस्ट जारी कर दी है, लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि बिहार कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को किसी में जगह नहीं दी गई है। कांग्रेस नेताओं की लिस्ट को कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव को भेज दिया गया है। साथ ही, इस लिस्ट को कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु को भी भेज दिया गया है।

हम आपको एक-एक कर बताते हैं कि किस समिति में कांग्रेस के किस नेता को रखा गया है। समन्वय समिति में कृष्णा अल्लारु, राजेश राम, शकील अहमद खान, और मदन मोहन झा को रखा गया है। मैनिफ़ेस्टो कमेटी में अमिताभ दुबे, करुणा सागर, शिवजतन ठाकुर, अली अनवर अंसारी, जगदीश प्रसाद, पकंज शहताभ, मनजीत आनंद साहू को रखा गया है। कैंपेन कमेटी में मो जावेद, मनोज राम, समीर कुमार सिंह, प्रवीण कुशवाहा, कैसर अली को रखा गया है। मीडिया कमेटी में अभय दुबे और राजेश राठौर को रखा गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सोशल मीडिया कमेटी में मनु जैन, प्रणव, सौरभ कुमार को रखा गया है। इन कमेटियों का बड़ा महत्व होगा। अभी से लेकर चुनाव तक इन कमेटियों में शामिल लोग ही तमाम तरह के अहम फ़ैसले लेंगे। इसलिए जिन लोगों को इन कमेटियों में रखा गया है, निश्चित तौर पर यह इस बात का संकेत है कि कांग्रेस उन्हें खूब तवज्जो दे रही है।

Share This Article