सिटी पोस्ट लाइव
अब कुछ ही देर में एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा होने वाली है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस बेसब्री से इस पल का इंतजार कर रहे है। आज किस खिलाड़ियों का चमकेगा किस्मत, वो बस अब कुछ समय में ही तय हो जाएगा।
दरअसल, टीम इंडिया के क्रिकेट फैंस के लिए आज बड़ी खबर आने वाली है। आज दोपहर 1:30 बजे मुंबई में एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा होने वाली है। टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की अगुवाई करने वाले हैं। अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड, रिंकू सिंह, रियान पराग और श्रेयस अय्यर आज इन सभी प्लेयर्स का भाग्य एशिया कप के लिए तय होने वाला है। साथ हीं, भारत-पाक का आमना-सामना होगा या नहीं, उसका भी फैसला कुछ देर में हो जाएगा।
गौरतलब है कि एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई को एक ही ग्रुप में रखा गया है। वहीं, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग ग्रुप-बी में शामिल हैं। बता दें कि ग्रुप में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 मैच खेलेंगी। वैसे टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा।
एशिया कप के लिए संभावित खिलाड़ी:-
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शुभमन गिल/यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल/जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रियान पराग/वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह।