सिटी पोस्ट लाइव
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के हाथ से एक और बड़ी फिल्म चली गई है। वहीं, फिल्म के मेकर्स ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। और इससे पहले भी वे एक फिल्म से बाहर हो गईं है।
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इस साल 2 बड़ी फिल्मों को मिस कर दिया है। दरअसल, संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ के बाद दीपिका अब एक और बड़ी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ रिटर्न्स से भी बाहर हो गई है। वहीं, मेकर्स ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। इसके साथ ही वैजयंती मूवीज ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर घोषणा करते हुए लिखा- ‘यह आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण ‘कल्कि 2898एडी’ के आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। काफी विचार-विमर्श के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। पहली फिल्म बनाने के लंबे सफर के बावजूद, हम साझेदारी नहीं कर पाए। ‘कल्कि 2898एडी’ जैसी फिल्म उस प्रतिबद्धता और उससे भी कहीं अधिक की हकदार है। हम उनके भविष्य के काम के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’ हालांकि, इनके बाहर होने से अभी तक कोई नई एक्ट्रेस को शामिल नहीं किया है, लेकिन जल्द ही मेकर्स इस मूवी के लिए नए नाम की अनाउंसमेंट कर सकते है।
गौरतलब है कि साल 2024 में रिलीज हुई ‘कल्कि 2898 एडी’ में दीपिका का किरदार लोगों को काफी पसंद आया था। इसमें वो गर्भवती महिला सुमति का किरदार निभाया था। वहीं, सीक्वल में एक्ट्रेस के अचानक बाहर हो जाने से उनके फैंस काफी हैरान है। इस फिल्म को नाग अश्विन ने निर्देशित किया है। कल्कि अवतार पर आधारित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में दीपिका पादुकोण, ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास, आमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे कलाकार अहम भूमिका निभाए हैं।