मुजफ्फरपुर में डिप्टी सीएम ने फहराया तिरंगा, कृषि व उद्योग पर रखी बड़ी बातें…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के मुजफ्फरपुर सिकन्दरपुर स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस खास मौके पर उन्होंने कृषि, उद्योग और सामाजिक सुरक्षा को लेकर अपनी बात रखी। और आगे क्या कहा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, बिहार के मुजफ्फरपुर सिकन्दरपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डिप्टी सीएम एवं जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तिरंगा फहराया। तिरंगा लहराते ही पूरे मैदान में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे से गूंज उठा। इस खास अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं, अपने संबोधन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा- मुजफ्फरपुर समेत बिहार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। और “डबल इंजन की सरकार के प्रयास से देश और बिहार में विकास काम की रफ्तार तेज हुई है। आतंकवाद और उग्रवाद पर लगाम लगी है और अब देश विकास के पथ पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।”आगे कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को और सशक्त किया जा रहा है। साथ ही कृषि व उद्योग क्षेत्रों में नई पहल हो रही है, जिससे रोजगार और आय के अवसर बढ़ेंगे।”

हालांकि, इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत जिले के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों की संख्या में आमजन मौजूद रहे। वहीं, समारोह के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड का आयोजन हुआ। इसके अलावा मुजफ्फरपुर जिला मुख्यालय से लेकर सभी थानों और प्रखंड मुख्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

Share This Article