सिटी पोस्ट लाइव
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 सिनेमाघर में 1 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। लेकिन पिछले 6 दिनों में मूवी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है। वहीं, फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से भरपूर प्यार मिला है।
हालांकि, मूवी धड़क 2 में स्टारर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी मुख्य किरदार में है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, मूवी की कुल कमाई 14.72 करोड़ कमाई ही हुआ है। वहीं, फिल्म का प्रदर्शन बहुत फीका रहा। आलम ये है कि रिलीज के 6 दिनों में ही फिल्म का हालत खस्ता हो गई है। इस मूवी को 60 करोड़ के बजट में तैयार किया गया,लेकिन बजट के अनुसार फिल्म आधी कमाई भी नहीं कर पाई है। ऐसे में अगले वीक वार 2 और कूली के रिलीज होने पर मूवी फ्लॉप हो सकती है। इस मूवी के निर्देशक शाजिया इकबाल है। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म धड़क का सीक्वल है।
जानें धड़क 2 ने किस दिन बटोरे कितने करोड़:-
Dhadak 2 Box Office Collection Day 1- 3.5 करोड़
Dhadak 2 Box Office Collection Day 2- 3.75 करोड़
Dhadak 2 Box Office Collection Day 3- 4.15 करोड़
Dhadak 2 Box Office Collection Day 4- 1.4 करोड़
Dhadak 2 Box Office Collection Day 5- 1.75 करोड़
Dhadak 2 Box Office Collection Day 6- 0.22 करोड़