सिटी पोस्ट लाइव
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद आज I. N. D.।. A (Indian National Developmental Inclusive Alliance) में सीट शेयरिंग को लेकर तेजस्वी यादव के आवास पर बैठक चल रही है। चाय-नाश्ते के बहाने नेता प्रतिपक्ष के आवास पर महागठबंधन के सीनियर लीडर पहुंचे हैं। वोटर अधिकार यात्रा के बाद महागठबंधन के नेताओं की यह पहली बैठक है। इसमें कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी शामिल हैं। सूत्रों की माने, आज की बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हो रही है । आज काफी हद तक सीट तय कर ली जाएगी।
आखिरी महागठबंधन की मीटिंग 30 जुलाई 2025 को हुई थी, जिसमें तेजस्वी यादव ने रक्षाबंधन के बाद ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का ऐलान किया था। यह मीटिंग भी अनौपचारिक तौर पर हुई थी। सूत्रों के अनुसार तेजस्वी सीट शेयरिंग को लेकर वन टू वन बात कर रहे हैं। सबसे पहले वो कांग्रेस के साथ और फिर मुकेश सहनी के साथ बात करेगें। दोनों के साथ डील पक्की हो जाने के बाद तेजस्वी यादव वाम दलों के साथ बातचीत करेगें। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी 70 सीटों की मांग कर रही है। मुकेश सहनी उप-मुख्यमंत्री घोषित किये जाने की मांग पर अड़े हैं। वाम दल 40 सीट मांग रहे हैं।
गौरतलब है कि राहुल गांधी की यात्रा के बाद कांग्रेस की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कांग्रेस पार्टी 70 से कम सीट पर समझौता के लिए तैयार नहीं है। इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी चुनिंदा सीटें मांग रही है। आरजेडी और वाम दलों की कई सीटें मांग रही है। कांग्रेस कोशी सिमांचल में ज्यादा सीटें मांग रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस हर सीट पर लड़ने की तैयारी कर रही है। हर सीट से उम्मीदवारों के आवेदन भी ले रही है। कांग्रेस की इस रणनीति से वाम दल नाराज हैं। उनका कहना है कि हर सीट से आवेदन लेने की वजह से भ्रम पैदा हो रहा है।