चश्मा साफ करते वक्त करते हैं ये गलती? हो सकता है बड़ा नुकसान…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

आज के समय में चश्मा हमारे स्टाइल और पर्सनैलिटी का हिस्सा भी बन चुका है। तो आज हम जानेंगे कि चश्मा साफ करते वक्त कौन-सी आम गलतियों से बचना चाहिए? और लेंस की चमक बनाए रखने का सही तरीका क्या है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, चश्मा साफ करते समय ज्यादातर लोग आम गलतियां कर बैठते हैं, जो लेंस की क्वालिटी और विजन को प्रभावित करती है। वहीं, कपड़ा, टी शर्ट या रूमाल से लेंस को साफ करने से बचना चाहिए, नहीं तो लेंस खराब हो सकता है। इसके साथ ही साबुन, डिटर्जेंट या अन्य केमिकल प्रोडक्ट्स से चश्मा धोना लेंस की कोटिंग को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा ग्लास क्लीनर साफ करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

क्या करें:
– चश्मे की नियमित सफाई करें और उसे पानी से धुलें।
– चश्मे के दोनों तरफ क्लीनर स्प्रे करें।
– साफ माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें।
– लेंस के मुताबिक, क्लीनिक सॉंल्यूशन का उपयोग करें।
– दोनों हाथों से पहनें-उतारें, ताकि फ्रेम से टेढ़ा न हो।

क्या न करें:
– गर्म पानी से न धुलें और न ही ड्रायर से सुखाएं।
– क्लीनर जरूरत से ज्यादा स्प्रे न करें।
– सिथेंटिक कपड़े या रूमाल का इस्तेमाल न करें।
– चश्मा कभी उल्टा न रखें, अन्यथा स्क्रैच आ सकता है।
– चश्मे का लेंस ड्राय हो तो न पोंछे।

गलत तरीके से चश्मा साफ करने से कई नुकसान हो सकता है:
– कपड़े, रूमाल या टिश्यू पेपर से स्क्रैच आ सकता है।
– एंटी लेयर, ब्लू लाइट कोटिंग को नुकसान पहुंचा सकता है।
– गलत क्लीनर या केमिकल से लेंस धुंधला हो जाता है।
– गंदे कपड़े या हाथ से पोंछने पर बैक्टीरिया जमने लगता है।
– दबाव डालने से फ्रेम टेढ़ा होना या टूट जाता है।

जानकारी के लिए बता दें कि चश्मा हमेशा हार्ड या सेफ केस में रखें। वहीं, चश्मा को लेंस के नीचे न रखें, नहीं तो खरोंच आ जाते है। इसके अलावा हेयर स्प्रे, परफ्यूम या ऑयली प्रोडक्ट्स लेंस को दूर रखें, वरना नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Share This Article