इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी, सामने आई ट्रेलर लॉन्च की तारीख…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

एक्टर इमरान हाशमी फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं, रिलीज से पहले निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर की अनाउंसमेंट कर दिया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, पावरस्टार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘They Call Him OG’ बहुत जल्द बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। दोनों के फैंस इस फिल्म के थिएटर ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, निर्माताओं ने आज फिल्म के ट्रेलर डेट की भी घोषणा कर दी है। बता दें, फिल्म ‘ओजी’ का ट्रेलर 21 सितंबर को सुबह 10:08 बजे रिलीज होगा। फिल्म के निर्देशक डायरेक्टर सुजीत ने इसकी जानकारी पवन कल्याण का शानदार पोस्टर शेयर कर दी।

इसके अलावा डीवीवी एंटरटेनमेंट ने एक्स पर ‘दे कॉल हिम ओजी’ से प्रकाश राज का लुक शेयर कर फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। इस फिल्म में प्रकाश राज ‘सत्या दादा’ का किरदार निभा रहे हैं। साथ ही पोस्टर में वे गंभीर लुक में दिखाई दे रहे हैं। बता दें, फिल्म ‘OG’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वैसे यह फिल्म अपने प्रमोशनल कंटेंट से फैंस को लगातार उत्साहित कर रही है।

Share This Article