करोड़ों के ‘धन कुबेर’ इंजीनियर विनोद कुमार राय को EOU करेगी रिमांड पर लेकर पूछताछ, कोर्ट में दी अर्जी

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। EOU ने पांच दिनों के लिए विनोद कुमार राय की रिमांड मांगी है, ताकि उनसे उनकी अकूत संपत्ति और भ्रष्टाचार के स्रोतों के बारे में गहन पूछताछ की जा सके। आज इस मामले पर कोर्ट के निर्णय लेने की संभावना है।

छापेमारी में हुआ था 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा
विनोद कुमार राय, जिन्हें ‘धन कुबेर’ इंजीनियर के रूप में भी जाना जाता है, के पटना, सीतामढ़ी और मधुबनी स्थित ठिकानों पर तीन दिन पहले EOU ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान 100 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ था। उनके पटना स्थित आवास से ₹39.50 लाख कैश, ₹12.50 लाख के अध-जले ₹500 के नोट, और पूरी तरह जले हुए लाखों रुपए के नोटों के अवशेष बरामद हुए थे। इसके अलावा, लाखों के जेवरात, 12 बैंक खातों में जमा राशि और करोड़ों रुपए के भूखंडों के कागजात भी जब्त किए गए थे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जांच के लिए EOU की टीम समस्तीपुर और सीतामढ़ी में
विनोद कुमार राय को रिमांड पर लेकर EOU की टीम यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि उन्होंने ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए कितने ठेके दिए और कितने कार्यों को अवैध रूप से मंजूरी दी। इस मामले में आगे की जांच के लिए EOU की एक टीम समस्तीपुर और दूसरी टीम सीतामढ़ी में कैंप कर रही है। विनोद कुमार राय के खिलाफ यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाती है।

Share This Article