फैंस को मिला सरप्राइज! मालविका राज ने शेयर की गुड न्यूज…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

बॉलीवुड फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ की एक्ट्रेस मां बन गई है। उनके घर में एक नन्ही परी आई है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है। इस खुशखबरी पर सोशल मीडिया पर लगातार बधाईयां मिल रही हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, बॉलीवुड के सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के छोटी पू ने एक बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने इस शो में करीना कपूर के बचपन का रोल प्ले किया है। एक्ट्रेस मालविका और उनके पति प्रणव बग्गा अब पैरेंट्स बन गए हैं। इस खुशखबरी को दोनों कपल्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है। इस खास मौके पर कई सेलेब्स और फैंस बधाईयां दे रहे हैं। बीते शाम(रविवार) मालविका और प्रणव ने संयुक्त रूप से इंस्टा पर पोस्ट साझा करते हुए खुशी जाहिर की है। पोस्ट करते हुए लिखा- ‘पिंक बोज, नन्हे पैर और ढेर सारा प्यार। इस दुनिया में आपका स्वागत है, बेबी गर्ल।’ साथ ही जानकारी मिली की इस बच्ची का जन्म 23 अगस्त को हुआ था। वहीं पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हमारे दिल से हमारी बाहों तक, हमारी बेटी यहां है।’

हालांकि, अभिनेत्री मालविका राज ने नवंबर 2024 में बिजनेसमैन प्रणव बग्गा से शादी की है। बता दें कि एक्ट्रेस मालविका एक जमाने के जाने माने एक्टर जगदीश राज की पोती हैं। उनके पिता बॉबी राज हैं, जबकि पॉपुलर एक्ट्रेस अनीता राज उनकी आंटी लगती हैं। करियर की बात करें तो साल 2001 में आई फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग डेब्यू किया था। फिर लंबे अरसे बाद 2017 में जयदेव में नजर आई।

Share This Article