गौतम कुमार दास दलित परिवार से जल संसाधन विभाग के बने जूनियर इंजीनियर

Manisha Kumari

गया: गया के शेरघाटी प्रखंड के चांपी पंचायत निवासी गौतम कुमार दास ने जल संसाधन विभाग में जूनियर इंजीनियर (जेई) के पद पर सफलता प्राप्त की है। गौतम के पिता वासुदेव दास एक ग्रामीण चिकित्सक हैं, और उनकी मां लखी देवी आशा कार्यकर्ता हैं। गौतम वर्तमान में भू-राजस्व विभाग में अमीन के पद पर कार्यरत हैं।

गौतम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वी आर अंबेडकर आवासीय विद्यालय गोपालपुर से प्राप्त की थी, और इंटर की पढ़ाई एसएमएसजी कॉलेज शेरघाटी से की। गौतम के पिता वासुदेव दास ने बताया कि गौतम ने अपनी मेहनत और संघर्ष से यह सफलता हासिल की है। वह हमेशा अपनी पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी करता रहा, और यही वजह है कि वह जल संसाधन विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित हुआ है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौतम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया, जिनकी कठिनाईयों का सामना करते हुए उसने यह मुकाम हासिल किया। गौतम ने कहा कि वह अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेगा। गौतम की सफलता से गांव में खुशी की लहर है, और अब वहां के युवा उससे प्रेरित होकर अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे रहे हैं।

Share This Article