करो या मरो मुकाबला: पाक की गेंदबाजी, श्रीलंका की बदली हुई प्लेइंग XI…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

एशिया कप 2025 का तीसरा सुपर-4 मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। वहीं, श्रीलंका ने 2 बदलाव किए हैं। हारने वाली टीम फाइनल की रेस से बाहर हो कती है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पाक और श्रीलंका के बीच अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं, टीम ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि श्रीलंका ने 2 बदलाव किए है। दोनों टीमों को अपने-अपने पहले सुपर-4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को भारत से हार मिली तो और श्रीलंका को बांग्लादेश ने शिकस्त दी।

दरअसल, फाइनल की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। जो टीम यह मैच हारेगी उसे अगला मुकाबला जीतने के साथ बाकी टीमों के नेट रनरेट पर निर्भर रहना होगा। उनके फाइनल में पहुंचने के उम्मीदें कम हो जाएंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, तलत हुसैन, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ और अबरार अहमद।
श्रीलंका: चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, दसुन शानका, कामिंडू मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, वनिंदू हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा और नुवान थुषारा।

Share This Article