सोशल मीडिया पर दिखा हंसिका मोटवानी का नया नाम, क्या सच में चल रहा है शादी में तनाव?…

Ritu Raj

तलाक की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ऐसा कदम उठाया है, जिसने फैंस को चौंका दिया है। हंसिका ने अपने सरनेम की स्पेलिंग में बदलाव करते हुए अब नाम “Hansika Motwanni” कर लिया है। पहले उनके प्रोफाइल पर “Hansika Motwani” लिखा हुआ था, लेकिन अब सरनेम में एक एक्स्ट्रा ‘N’ जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर यह बदलाव लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है, खासकर तब जब उनकी शादी को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं।

तलाक की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपने इंस्टाग्राम नाम में बदलाव किया है और अब उनका नाम “Hansika Motwanni” दिखाई दे रहा है। लोगों का मानना है कि यह बदलाव न्यूमरोलॉजी या निजी कारणों से किया गया हो सकता है, हालांकि हंसिका ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिल्म इंडस्ट्री में नाम की स्पेलिंग बदलना आम बात है और कई स्टार्स इसे करियर और जिंदगी में पॉजिटिविटी लाने का जरिया मानते हैं। एक्ट्रेस ने दिसंबर 2022 में बिजनेसमैन सोहैल खतूरिया से जयपुर के मुंडोटा फोर्ट में शादी की थी, जो जियो हॉटस्टार के डॉक्यूमेंट्री शो ‘लव, शादी, ड्रामा’ में भी दिखी थी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हंसिका मोटवानी ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में टीवी शो ‘शाका लाका बूम बूम’ से की थी। इसके बाद वह ‘देश में निकला होगा चांद’ और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कोई… मिल गया’ में भी नजर आईं। 2007 में तेलुगु फिल्म ‘देशमुदुरु’ से लीड एक्ट्रेस के रूप में डेब्यू किया, जो सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में काम किया, जैसे ‘कंत्री’, ‘मस्का’, और 2011 में तमिल फिल्म ‘मैपिल्लै’ के जरिए कोलिवुड में कदम रखा।

Share This Article