जेएसएससी में हिंदी पहले से है, तो इसे ऑप्शनल रखने का औचित्य नहीं : मुख्यमंत्री
- sponsored -
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन सोमवार की कार्यावाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गयी है।
रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन सोमवार की कार्यावाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गयी है। इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान सुदेश महतो और शशि भूषण मेहता ने सवाल उठाया। प्रश्न काल में पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया। प्रश्न काल में सुदेश महतो ने विस्थापन और शशिभूषण मेहता ने हिंदी को जेएसएससी से हटाने का मुद्दा उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जेएसएससी में इंटर और मैट्रिक स्तर तक क़ी नियुक्ति में हिंदी पहले से ही है। इसे आप्शनल रखने का कोई औचित्य नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विपक्ष भाषा, पिछड़ा आरक्षण को राजनीति मुद्दा बना रही है। जेएसएससी द्वारा मैट्रिक, इंटर की परीक्षा में हिंदी इंग्लिश का 120 अंक पहले से निर्धारित है। जब मेन कोर्स में हिंदी है, तो क्षेत्रीय भाषाओं में इसे डालने का कोई औचित्य नहीं है।
सुदेश महतो ने सदन में सवाल किया कि राज्य सरकार ने विस्थापितों के लिए पुनर्वास आयोग गठन का वादा किया था। लेकिन आज चतरा, टंडवा, लातेहार में विस्थपित लोग सड़क पर है। इस पर हेमंत सोरेन ने कहा कि विस्थापन राज्य की एक बड़ी समस्या है। यह 2000 से नहीं, बल्कि कई दशकों से चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार समस्या का समाधान निकलेगी। मामला सरकार के पास विचाराधीन है। सरकार जल्द ही इसपर फैसला लेगी।
Comments are closed.