बिहार में पोस्टर पर सियासत पोस्टर से CM नीतीश कुमार को पूरी तरह से गायब कर दिया गया है|
In Bihar, CM Nitish Kumar has been completely disappeared from the political poster on the poster.
- sponsored -
पार्टी के कोई नेता इस मामले पर फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सभी एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने में लगे हैं। JDU के निखिल मंडल ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।
सिटी पोस्ट लाइव – कल यानी 14 मई को बिहार में 266 करोड़ की लागत से NH-30 के कोइलवर में 3 लेन डाउनस्ट्रीम पूल का उद्घाटन होना है। इस सरकारी कार्यक्रम के पोस्टर से राज्य के CM नीतीश कुमार को पूरी तरह से गायब कर दिया गया है।पोस्टर में PM नरेंद्र मोदी, नितिन गडकरी, आरके सिंह की बड़ी तस्वीर लगाई गई है। इसके अलावा इसमें पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष JP नड्डा, बिहार के पथ परिवहन मंत्री नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को जगह दी गई है।
पार्टी के कोई नेता इस मामले पर फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सभी एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने में लगे हैं। JDU के निखिल मंडल ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।कोईलवर में बने पुराने अब्दुलबारी पुल के उत्तर में ही समानांतर 1.528 मीटर लंबे और 30 मीटर चौड़े सिक्स लेन पुल का निर्माण किया गया है।
इस पुल का शिलान्यास 22 जुलाई 2017 को आरा के सांसद और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने किया था। नए पुल पर आवागमन शुरू होने से पुराने अब्दुलबारी सिद्दीकी पुल पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा।
-sponsored-
Comments are closed.