खगड़िया में महिला के साथ मारपीट कर उसके 10 साल की बच्ची के सामने छत से निचे फेका |
In Khagaria, a woman was beaten up and thrown down from the roof in front of her 10-year-old girl.
- sponsored -
मृतका की 10 वर्षीय बेटी लाडली ने बताया कि बीते 17 जून को बड़े पापा और मम्मी के बीच छत की दीवार को लेकर विवाद हुआ था। फिर रात के 10 बजे बड़े पापा इख्तियार सहित परिवार के सभी सदस्यों ने मम्मी के साथ बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी।
सिटी पोस्ट लाइव – ममला खगड़िया से है | खगड़िया में छत की दीवार को ऊंचा करने के विवाद में जेठ और जेठानी ने पहले महिला के साथ मारपीट की। मरने के बाद महिला को उसकी बेटी का सामने छत से फेक दिया | महिला का इलाज से दौरान मौत हो गयी | मामला नगर थाना क्षेत्र के विश्वनाथ गंज का है। विश्वनाथ गंज में एक महिला को उसकी 10 साल की बेटी सामने बुरी तरह पीटा गया और इसके छत से निचे महिला को फेक दिया गया 21 जून को इलाज के दौरान निवासी मो. इम्तियाज की 30 वर्षीय पत्नी शबनम खातून की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बड़े पापा इख्तियार सहित परिवार के सभी सदस्यों ने मम्मी के साथ बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी।
मृतका की 10 वर्षीय बेटी लाडली ने बताया कि बीते 17 जून को बड़े पापा और मम्मी के बीच छत की दीवार को लेकर विवाद हुआ था। फिर रात के 10 बजे बड़े पापा इख्तियार सहित परिवार के सभी सदस्यों ने मम्मी के साथ बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी।परिवार के सभी सदस्यों ने मम्मी को बचाने की कोशिश की। उस दौरान मैं भी मम्मी को बचाने की कोशिश की। मम्मी को बचाने के लिए काफी रोई और चिल्लाई, लेकिन सभी लोगों ने मुझे वहां से जबरदस्ती हटा दिया।
-sponsored-
स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मेरी आंखों के सामने मम्मी के साथ मारपीट के दौरान बड़े पापा ने नवनिर्मित भवन के छत से उन्हें नीचे फेंक दिया। मम्मी 15 फीट छत से नीचे गिरने पर बुरी तरह जख्मी हो गई। इसके बाद काफी चिल्लाने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, मृतका के मायके वालो ने आरोप लगाया कि बीते 15 दिन से विश्वनाथगंज स्थित घर पर पक्का करने को लेकर काम चल रहा था। इसीलिए दहेज के रूप में रुपए का डिमांड किया जा रहा था। शबनम द्वारा रुपया नहीं देने पर एक सप्ताह से मारपीट और गाली गलौज की जाती थी। वहीं, पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Comments are closed.