रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल इस सीजन में मैदान पर नजर नहीं आएंगे। टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट, मोहम्मद बोबाट ने पुष्टि की है कि दयाल ‘निजी कारणों’ से टीम का हिस्सा नहीं होंगे, हालांकि वे अभी भी फ्रेंचाइजी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं।

गंभीर आरोपों के घेरे में गेंदबाज;
– गाजियाबाद मामला: एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर 5 साल तक शारीरिक और भावनात्मक शोषण करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद उन पर रेप का केस दर्ज हुआ।
– जयपुर मामला: एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि 2023 में क्रिकेट में मदद करने के बहाने दयाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में जयपुर के सांगानेर सदर थाने में FIR दर्ज है।

हाल ही में हुई है शादी;
विवादों के बीच, यश दयाल ने 4 फरवरी 2026 को नोएडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर श्वेता पुंडीर से शादी की। श्वेता के इंस्टाग्राम पर करीब 5.87 लाख फॉलोअर्स हैं और वे ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में भी सक्रिय रही हैं।
यश दयाल का क्रिकेट करियर एक नजर में;
| विवरण | जानकारी |
| IPL डेब्यू | 2022 (गुजरात टाइटंस के साथ खिताब जीता) |
| RCB रिटेंशन | ₹5 करोड़ में रिटेन किए गए |
| चर्चा का केंद्र | 2023 में रिंकू सिंह द्वारा एक ओवर में 5 छक्के खाने के बाद सुर्खियों में आए |
| टीम इंडिया | 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चयन (डेब्यू अभी बाकी) |