JDU- Jan Suraaj
सिटी पोस्ट लाइव : . करीब सात महीने पहले अपनी खुद की पार्टी ‘आसा’ बनानेवाले जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह जल्द ही प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल हो सकते हैं. पार्टी बनाने के बाद उन्होंने 140 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आरसीपी सिंह प्रशांत किशोर के साथ जानेवाले हैं.सूत्रों के अनुसार आरसीपी सिंह अपनी पार्टी आशा का विलय जन सुराज में करेगें.आरसीपी एक जानेमाने चेहरे हैं.उनके जन सुराज में आने से प्रशांत किशोर की ताकत बढ़ेगी.
आरसीपी सिंह पूर्व आईएएस अधिकारी हैं., लेकिन राजनीति में इनकी पहचान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बनवाई. लेकिन नीतीश कुमार से मनमुटाव होने के बाद इन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया.कुछ दिन बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाने की घोषणा कर दी.पार्टी की घोषणा करने के बाद सिंह ने कहा था कि उनकी पार्टी “आशा” लोगों की आशा बनेगी. उन्होंने कहा था कि बिहार का विकास उनका मुख्य लक्ष्य होगा. बिहार में उद्योग लगाने की प्राथमिकता होगी. बिहार में अनेक स्रोत है, लेकिन बिहार के लोग और नेता बालू से आगे नहीं बढ़ रहे हैं, जबकि यहां अनेक संभावना है. सोना का भंडार भी बिहार में है, यदि वो कुछ दिन मंत्री रहते तो उस पर भी काम शुरू हो जाता.
सिंह ने कहा था कि संगठन को बढ़ाने और मजबूत करने वो जोर दे रहे हैं. उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी बूथ स्तर तक जाकर काम करेगी. लेकिन पार्टी के ऐलान के 7 महीने के बाद ही खबर आ रही है कि वो जन सुराज से साथ जाने वाले हैं.