JDU में बढ़ी निशांत की हैसियत,मंत्रियों के कंधे पर रखे हाथ ,सियासी हलचल तेज.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : मुख्यमंत्री आवास से होली की जो तस्वीर सामने आई है, उसको लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.इस तस्वीर में मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार  नीतीश कुमार के दो करीबी नेताओं के कंधे पर अपना हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं.जिस तरह से निशांत ईन दो बड़े नेताओं के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं ,ऐसा लगता है वो पार्टी की बागडोर संभालने को तैयार हो चुके हैं. निशांत की इस तस्वीर की राजनीतिक गलियारे में खूब चर्चा है.जेडीयू  के वरिष्ठ नेता और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने रविवार को कहा कि निशांत कुमार की पार्टी  में क्या भूमिका होगी, यह नीतीश कुमार को तय करना है.

मुख्यमंत्री आवास में सीएम को होली की शुभकामना देने पहुंचे पार्टी के लोगों के बीच निशांत की सक्रियता को लेकर उन्होंने कहा कि पहले भी वह लोगों से पर्व-त्याहारों के बीच मिलते रहे हैं. उनके भांजे भी मिलते रहे हैं. यह कोई नई बात नहीं.विजय चौधरी ने कहा कि जेडीयू  को नीतीश कुमार ने खड़ा किया है. इस पार्टी के वह सर्वमान्य नेता हैं. इस पार्टी में वही बात होती है जो नीतीश कुमार फैसला लेते हैं. पार्टी का भविष्य भी उन्हीं के फैसले पर निर्भर करता है.कौन पार्टी में आगे आएगा और किसकी पार्टी में क्या जगह होगी यह सिर्फ नीतीश कुमार तय करते हैं. नीतीश कुमार जो फैसला करेंगे वह पार्टी का हर आदमी मानेगा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

विजय चौधरी ने कहा कि निराशा और हताशा में लोग कह रहे कि मुख्यमंत्री काम नहीं कर रहे. अभी बिहार के लोगों ने यह देखा कि शीतलहर में मुख्यमंत्री की सभी जिलों में यात्रा हुई. वह उन जगहों पर गए जो समस्याएं लंबी अवधि से थी. समस्या के निदान का आदेश दिया. इसके बाद समीक्षा बैठक की है.इतने के बावजूद अगर किसी को यह लग रहा कि उन पर उम्र का असर है. हम नहीं समझते कि नौजवान आदमी पांच काम कर देख ले. नौजवान आदमी पीछे छूट जाएंगे.विधि-व्यवस्था के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जो हत्याएं हो रही है वह सही में खेद की बात है. सरकार इसे गंभीरता से ले रही है.

Share This Article