‘वार 2’ में ग्लैमरस लुक के लिए कियारा की खास डाइट, एक्सपर्ट ने किया बड़ा खुलासा!…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की अपकमिंग एक्शन मूवी वार 2 में दिखाई देने वाली है। जो 14 अगस्त,2025 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इस मूवी में उनका हॉट और ग्लैमरस अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसके लिए अभिनेत्री ने कई तरह के डाइट को फोलो किया है। इसका खुलासा उनके डाइटिशियन ने किया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, कुछ दिन पहले वार 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी नजर आ रही है। इनका हॉट अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जहां एक तरफ वो मां बनी है तो वहीं दूसरी तरफ वार 2 में बॉडी ट्रांसफॉर्मशन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इसके पीछे एक्ट्रेस की मेहनत और डाइट छिपी हुई है। इनकी फिटनेस की वजह साफ-सुथरी खानपान की आदत बताई जा रही है।

हालांकि, उनकी न्यूट्रिशनिस्ट निकोल लीनहारेस ने बताया कि इस मूवी मे कियारा ने अपने मैक्रो न्यूट्रिएंट्स को खास तौर से अपनाया है। वहीं, प्रोटीन की मात्रा में बढ़ोतरी की है और कैलोरी में नियंत्रण की है। वो सुबह में भरपूर पैनकेक लेती थी। जो ओट्स, अखरोट के आटे और प्रोटीन पाउडर से बनाया जाता है। यह एनर्जी को साथ-साथ पूरे दिन पेट को भारी रखता है। और दोपहर के भोजन में ग्रिल्ड चिकन, हल्की करी, हरी सब्ज़ियां जैसे शतावरी, बेबी पोटैटो, एवोकाडो और एडामामे हुमस शामिल होते थे। फिर पोस्ट वर्कआउट के बाद देसी सत्तू छाछ दिया जाता था, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ मसल रिकवरी में भी उपयोगी होता है।

Share This Article