लद्दाख पुलिस का बड़ा कदम, सोनम वांगचुक गिरफ्तार- मामला भड़काऊ बयान या कुछ और ?…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

लद्दाख में हुई हिंसा को लेकर शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वहीं, पुलिस ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया है। सरकार ने भी इसे भड़काऊ बयान देने के लिए दोषी ठहराया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पिछले दिनों लद्दाख में हुई हिंसा में 4 लोग की मौत हो गई। और सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर है। इसी बीच, शुक्रवार को पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर अज्ञात स्थान पर ले गई है। सरकार ने वांगचुक पर भड़काऊ बयान देने का आरोपी लगाया है,जिसके बाद लद्दाख में हिंसा भड़क गई थी। हालांकि, सोनम वांगचुक को डीजीपी एस, डी, सिंह जामवाल के नेतृत्व वाली लद्दाख पुलिस की टीम ने लेह से गिरफ्तार किया है।

बता दें, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 24 सितंबर की रात एक बयान जारी कर कहा कि जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और कुछ राजनीति प्रेरित लोग, जो सरकार और लद्दाखी समूह के बीच बातचीत में हुई प्रगति से असंतुष्ट है,उनके भड़काऊ बयानों की वजह से भीड़ हिंसक हो गई। वहीं, सरकार ने वांगचुक के एनजीओ को मिलने वाली विदेशी फंडिग भी रोक चुकी हैं। लेकिन गृह मंत्रालय द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को वांगचुक ने खारिज कर दिया है। इसके साथ ही सरकार द्वारा उन्हें जिम्मेदार ठहराए जाने को ‘बलि का बकरा’ बनाने की रणनीति बताया है।

Share This Article