लालू प्रसाद यादव ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, निर्विरोध चुने जाने की संभावना

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक और वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। सोमवार को पटना स्थित राजद कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी का पूरा शीर्ष नेतृत्व उनके साथ मौजूद रहा, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।

लालू यादव का यह नामांकन औपचारिक रूप से पार्टी में उनके निर्विवाद नेतृत्व को दर्शाता है। सूत्रों के अनुसार, इस पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं दाखिल किया है, जिससे यह लगभग तय माना जा रहा है कि वे इस बार भी निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

लालू प्रसाद यादव का यह कदम ऐसे समय में आया है जब बिहार की राजनीति में विपक्ष की एकजुटता, 2025 के विधानसभा चुनाव और केंद्र की राजनीति में विपक्षी गठबंधन (INDIA) को लेकर चर्चा जोरों पर है। उनके दोबारा अध्यक्ष बनने से पार्टी को संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों के लिए नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article