शिक्षक पात्रता परीक्षा की मांग को लेकर पटना में छात्रों का महा आंदोलन, डाक बंगला चौराहे की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारी

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले हजारों छात्र आज एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं। इन छात्रों का एक बड़ा महा आंदोलन पटना कॉलेज से शुरू होकर डाक बंगला चौराहे की ओर बढ़ रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों की मुख्य मांग है कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) से पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का आयोजन किया जाए।

प्रदर्शन में शामिल छात्र अलग-अलग जिलों से पटना पहुंचे हैं। उनका कहना है कि अगर सरकार टीआरई-4 की परीक्षा पहले कराती है, तो बड़ी संख्या में पात्र उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित रह जाएंगे। छात्रों का तर्क है कि नई शिक्षक भर्ती में अधिक से अधिक लोगों को मौका देने के लिए पात्रता परीक्षा का आयोजन अनिवार्य है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

छात्रों का यह आंदोलन पटना कॉलेज से शुरू हुआ है और भीखना पहाड़ी और दरियापुर होते हुए शहर के महत्वपूर्ण डाक बंगला चौराहे की ओर जा रहा है, जहां भारी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटने की संभावना है। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

बिहार सरकार ने हाल ही में घोषणा की है कि वह टीआरई-4 परीक्षा का आयोजन करेगी, लेकिन छात्रों की मांग है कि इस परीक्षा से पहले पात्रता परीक्षा कराना जरूरी है। उनका कहना है कि ऐसा नहीं होने पर लाखों योग्य उम्मीदवार इस भर्ती से बाहर हो जाएंगे। छात्रों का यह आंदोलन सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश है ताकि उनकी मांग पर विचार किया जा सके।

Share This Article