करोड़ों चाहने वाले, पर अपना कहने वाला कोई नहीं! ईशान से आदर और वीर तक… जानिए तारा सुतारिया के हर टूटते रिश्ते की इनसाइड स्टोरी?

Ritu Raj

कहा जाता है कि पर्दे पर जो चमकता है, ज़रूरी नहीं कि उसकी असल ज़िंदगी भी उतनी ही रोशन हो। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में शुमार तारा सुतारिया इसका जीता-जागता उदाहरण हैं। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से इंडस्ट्री में कदम रखने वाली तारा की खूबसूरती के चर्चे जितने उनकी फिल्मों में होते हैं, उससे कहीं ज्यादा सुर्खियां उनकी ‘मिस्टीरियस लव लाइफ’ बटोरती रही है।

वीर पहाड़िया: एक ‘किस’ और खत्म हुआ किस्सा?
साल 2026 की शुरुआत तारा के लिए ब्रेकअप की खबरों के साथ हुई। 2025 में वीर पहाड़िया के साथ शुरू हुआ उनका रिश्ता दिसंबर में एक बड़े विवाद की भेंट चढ़ गया। एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में तारा और एपी के बीच की नजदीकियों (हग और गाल पर किस) का वीडियो वायरल हुआ, जिसने वीर को असहज कर दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो इस घटना के बाद दोनों के रास्ते खामोशी से अलग हो गए।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अधूरे रिश्तों की लंबी फेहरिस्त;
1) आदर जैन (सबसे लंबा रिश्ता): करीब 4 साल तक तारा और आदर ने एक-दूसरे को डेट किया। 2023 में ब्रेकअप के बाद आदर ने अलेखा आडवाणी से शादी कर ली। विवाद तब बढ़ा जब आदर ने ‘टाइम पास’ जैसा बयान दिया, जिसे तारा पर तंज माना गया।
2) बादशाह और शिल्पा शेट्टी का इशारा: ‘इंडियन आइडल 15’ के मंच पर जब शिल्पा शेट्टी ने रैपर बादशाह को तारा के नाम से छेड़ा, तो सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाज़ार गर्म हो गया। बादशाह की मुस्कुराहट ने कई सवाल खड़े किए, लेकिन जवाब कभी नहीं मिला।
3) अरुणोदय सिंह: 2024 में तारा का नाम अपने से उम्र में काफी बड़े एक्टर अरुणोदय सिंह से जुड़ा। हालाँकि, अरुणोदय ने उन्हें सिर्फ एक ‘डियर फ्रेंड’ बताकर इन खबरों पर विराम लगा दिया।
4) ईशान खट्टर: करियर के शुरुआती दौर में ईशान के साथ तारा की नज़दीकियां चर्चा में रहीं। कहा जाता है कि इसी वजह से ईशान को एक प्रोजेक्ट से बाहर भी होना पड़ा था।

हालांकि, आज 30 साल की उम्र में तारा सुतारिया शोहरत के शिखर पर हैं, लेकिन निजी ज़िंदगी में वो आज भी उस ‘सच्चे और स्थायी प्यार’ की तलाश में दिखती हैं। कभी अफवाहों पर चुप्पी, तो कभी दोस्ती का नकाब—तारा ने हर रिश्ते को ग्रेस के साथ संभाला, मगर नियति को कुछ और ही मंजूर था।

Share This Article