न्यूजीलैंड का रायपुर में ‘अग्निपरीक्षा’: पहली बार इस मैदान पर उतरेंगे कीवी, क्या कुलदीप यादव बनेंगे टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड?…

Ritu Raj

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी-20 सीरीज का रोमांच आज रायपुर पहुँच रहा है। सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया अपनी बढ़त को और मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

मैच का समय और स्थान;
वेन्यू: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर।
टॉस: शाम 6:30 बजे।
मैच की शुरुआत: शाम 7:00 बजे।
सीरीज की स्थिति: भारत 1-0 से आगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

प्लेइंग-XI में बदलाव के संकेत: अक्षर बाहर, कुलदीप अंदर?
संभावित बदलाव: अक्षर की जगह ‘चाइनामैन’ गेंदबाज कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है।
पिच का मिजाज: रायपुर की पिच जैसे-जैसे पुरानी होती है, स्पिनरों को अधिक मदद मिलने लगती है। ऐसे में कुलदीप की भूमिका निर्णायक साबित हो सकती है।

हेड-टु-हेड: भारत का पलड़ा भारी
टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के आंकड़ों में टीम इंडिया न्यूजीलैंड पर हावी रही है:
कुल मैच: 28
भारत की जीत: 15
न्यूजीलैंड की जीत: 10
परिणाम नहीं/टाई: 3
घरेलू रिकॉर्ड: भारत ने अपने घर में कीवियों के खिलाफ 12 में से 8 मैच (66%) जीते हैं।

कैसी रहेगी रायपुर की पिच और मौसम?
पिच: शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिलेगी, जिससे बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा। खेल बढ़ने के साथ पिच धीमी होगी और स्पिनरों को ग्रिप मिलेगी।
इतिहास: यहाँ अब तक एकमात्र टी-20 (2023 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया) हुआ है, जिसे भारत ने जीता था।
मौसम: बारिश का कोई खतरा नहीं है। अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 14°C रहेगा। शाम को हल्की ठंड और 6 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमिसन, ईश सोढ़ी और जैकब डफी।

Share This Article