सिटी पोस्ट लाइव
अब अगर आप समोसा या जलेबी खरीदने जाएं तो दुकानों पर एक नया चेतावनी बोर्ड दिख सकता है — “ज्यादा तला और मीठा खाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक है।” स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जलेवी और समोसे को लेकर चेतावनी लगाने को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। भारत में आज भी नाश्ता के तौर पर समोसा और जलेबी को खूब पसंद किया जाता है। इसके शौकिन लोग ये नहीं सोचते हैं कि समोसे में कितना तेल है और जलेबी में कितना शक्कर हो सकता है।
दरअसल, सरकार ने देश में बढ़ते मोटापे को लेकर गंभीर चिंता जताई है। ऐसा अनुमान है कि 2050 तक देश में 45 करोड़ लोग मोटापे और बढ़ते वजन का शिकार हो सकते हैं। बच्चों में बढ़ता मोटापा, गलत खानपान और घटती शारीरिक गतिविधियों के कारण चिंता और भी बढ़ते जा रही है। लेकिन अब सरकार ने इसे लेकर नया फरमान जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि दुकान पर स्नैक्स बोर्ड के बारे में चेतावनी जरूर लिखी जाए। ताकि लोगों को जानकारी हो सके कि वो जो खा रहे हैं वो कितना फायदेमंद है और कितना नुकसानदायक। अभी आम बाजार या हलुवाई के दुकानों पर नहीं, सिर्फ केंद्रीय मंत्रालयों, सरकारी विभागों और सेंट्रल इंस्टीट्यूट की कैंटीन में ही यह चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
गौरतलब है कि सरकार ने देश में मोटोपा, डायबिटीज और दिल की बीमारियां काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखकर सरकार अब जंक फूड को लेकर सीरियस चिंता जताने लगी है। इसी खतरे को लेकर ऐसे फूड आइटम्स पर सिगरेट जैसी चेतावनी देने का फैसला लिया है। जैसे सिगरेट के पैकेट पर लिखा होता है ‘धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है’। कुछ उसी तरह जंक फूड के साथ भी अब इसका खतरा पोस्टर या बोर्ड पर देखने को मिलेगा।