NSUI और पुलिस में धक्का-मुक्की, चला वाटर कैनन, विधानसभा घेराव करने निकले थे छात्र .

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :पटना में छात्रों की मांग को लेकर NSUI (कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन ) के सैकड़ों कार्यकर्त्ता आज विधानसभा का घेराव करने सदाकत आश्रम से निकले. प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेत्रित्व में प्रदर्शनकारी राजापुर पुल, बोरिंग रोड चौराहा होते हुए विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे.पुलिस-प्रशासन ने इन्हें राजापुर पुल के पास ही बैरिकेडिंग कर रोक दिया. इस दौरान कई छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़ गए. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए प्रशासन ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है.यूथ कांग्रेसी पर पानी की बौछार की गई.कार्यकर्ता बैरिकेडिंग गिराकर जमीन पर बैठ गए हैं. सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की भी हुई. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग किया है.करीब 45 मिनट चले प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ गाली-गलौज की. उनके कपड़े फाड़े. वहीं कुछ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया.इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा- ‘हम लोग सदन के अंदर SIR का विरोध कर रहे हैं. 2 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कट रहे हैं. सरकार हमें रोकना चाहती है तो रोक ले.वाटर कैनन के इस्तेमाल पर कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद ने कहा, ‘जब भी आप कोई सवाल खड़े करेंगे तो बिहार सरकार इसी तरह से दमनकारी तरीका अपनाती है.इसमें पुलिस दोषी नहीं है. सिस्टम का फेल्योर है.’

इस मार्च में पटना यूनिवर्सिटी सहित बिहार की सभी यूनिवर्सिटी से छात्र और छात्राएं भी शामिल थे. कांग्रेस MLC मदन मोहन झा ने कहा कि सरकार की आवाज ही नहीं खुल रही है. हमलोग छात्रों की मांग के साथ हैं. छात्रों का पलायन, शोषण हाे रहा है. कॉलेज में अराजकता की स्थिति के खिलाफ NSUI का विधानसभा का घेराव करने निकले हैं.गौरतलब है कि NSUI ने छात्रों की मांग को लेकर ही विधान सभा घेराव का कार्यक्रम बनाया था.लेकिन प्रदेश अध्यक्ष ने इसे सर से जोड़ दिया.छात्रों की समस्याओं पर कोई बयान ही नहीं दिया.छात्रों के इस प्रदर्शन में kanhaiya kumar के शामिल नहीं होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

Share This Article