पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर प्यारी मरियम का निधन, जुड़वां बच्चों की खुशियों के बीच छिन गई जिंदगी…

Ritu Raj

पाकिस्तान की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्यारी मरियम जुड़वां बच्चों को जन्म देने के कुछ ही समय बाद दुनिया को अलविदा कह गईं, जिससे उनके चाहने वालों और ऑनलाइन समुदाय में गहरा सदमा है। 4 दिसंबर 2025 को हुई उनकी मौत की जानकारी उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की गई, जिसकी पुष्टि समा टीवी ने भी की है।

उनके पति अहसान अली ने दुखभरे शब्दों में बताया कि मरियम अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने लोगों से दुआ की अपील की है, ताकि परिवार इस गहरे सदमे से उबरने की ताकत जुटा सके। बतौर रिपोर्ट्स, डिलीवरी के बाद मरियम की तबीयत अचानक तेजी से खराब हुई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयास भी उनकी जिंदगी नहीं बचा सके। परिवार द्वारा साझा की गई तस्वीरों में सामने आया कि मरियम ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया था। दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं और परिवार के संरक्षण में हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, प्यारी मरियम ने सोशल मीडिया पर अपने सहज और दिल छू लेने वाले कंटेंट के जरिए लाखों लोगों का दिल जीता था। उनके वीडियो में परिवार की छोटी-छोटी खुशियाँ और रोजमर्रा की जिंदगी के पल दर्शकों के साथ साझा किए जाते थे, जिससे वे अपने फॉलोअर्स के बीच बेहद लोकप्रिय थीं। पति अहसान अली के साथ मिलकर बनाये गए कंटेंट ने उनकी सोशल मीडिया पहचान को और भी मजबूत किया था। उनकी अचानक मृत्यु से उनके चाहने वालों में गहरा शोक फैल गया है, जबकि उनके जुड़वां बेटे अब परिवार की देखरेख में सुरक्षित हैं।

Share This Article