सिटी पोस्ट लाइव
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने पति के साथ पेरिस में सालगिरह सेलिब्रेट कर रही है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी फोटो भी पोस्ट की है। सितंबर 2023 में इन दोनों की शादी हुई थी।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी की दूसरी सालगिरह को पेरिस में सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास जश्न की तस्वीरें भी परिणीति ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कई शानदार फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- ‘एक पत्नी होने के नाते, गलती सुधारना मेरा फर्ज था। मेरी रागाई, शादी की सालगिरह मुबारक। मेरे जीवन का प्यार, मेरा पग्लू दोस्त, मेरा शांत और संयमित पति – मैं अपनी बाकी जिंदगी तुम्हारे साथ बिताने के लिए बेताब हूं…।’ इसके साथ आप नेता राघव ने भी खूबसूरत अंदाज में अपनी पत्नी को विश किया। उन्होंने लिखा कि ‘ब्रेकिंग- पत्नी अपने पति को अपने अलावा किसी और चीज से प्यार करने से मना कर देती है, यहां तक कि शहरों से भी नहीं, उस लड़की को शादी की सालगिरह मुबारक जो हर जगह को घर जैसा महसूस कराती है।’
राघव और परिणीति दोनों बॉलीवुड के शानदार कपल्स में से एक माने जाते है। 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर स्थित लीला पैलेस में दोनों ने शादी रचाई थी। इसमें अरविंद केजरीवाल, आदित्य ठाकरे, भगवंत मान, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, हरभजन सिंह और सानिया मिर्जा भी उपस्थित थीं।