बीजेपी का PK पर अभी तक का सबसे बड़ा हमला, प्रॉपर्टी कब्जा करते हैं प्रशांत किशोर

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
जन-सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं.वो उप-मुख्यमंत्री से लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ रोज सनसनीखेज आरोप लगा रहे हैं. अब बीजेपी ने भी उनके ऊपर तगादा पलटवार किया है.बीजेपी के प्रवक्ता दानिश इकबाल और नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर को लेकर आरोप लगाए हैं.दानिश इकबाल ने कहा कि प्रशांत किशोर का असली चेहरा अब पूरी तरह बेनकाब हो चुका है. जो दूसरों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हैं, वो खुद IPC की धारा 467, 468, 471, 420, 406 और 120B जैसे संगीन अपराधों में फंसे हैं.उनके खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी और सुनियोजित साजिश का गंभीर केस है. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि पाटलिपुत्र थाना केस नंबर 94/2020 में प्रशांत किशोर की भूमिका किसी पेशेवर अपराधी जैसी प्रतीत होती है.

बीजेपी प्रवक्ता दानिश इकबाल ने आरोप लगाया कि किशोर जनता को ‘बिहार की बात’ के नाम पर गुमराह कर रहे हैं, जबकि खुद कानून के कटघरे में खड़े हैं.नैतिकता की ठेकेदारी करने वाले पीके इतने गंभीर आरोपों पर कब सफाई देंगे? बिहार की जनता अब नकाबपोश नेताओं को पहचान चुकी है. ये नेता नहीं चोर हैं.गौरतलब है कि प्यारशांत किशोर 8 अगस्त को को बीजेपी के एक बड़े नेता का खुलासा करने का ऐलान कर चुके हैं. बीजेपी के इस हमले को जवाब के तौर पर देखा जा रहा है. प्रशांत किशोर ने हाल में कहा था कि वे बीजेपी के एक बड़े चेहरे की सच्चाई जनता के सामने लाएंगे. इससे पहले ही बीजेपी ने पलटवार करते हुए प्रशांत किशोर की नैतिकता और छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं.नैतिकता की बात करने वाले प्रशांत किशोर, खुद एक मुजरिम है ,उन पर पाटलिपुत्र थाना में 2020 से ही केस नंबर 94/2020 चल रहा है. IPC की धारा 467,468,471,420,406 और 120B जैसा संगीन आरोप है इन पर. प्रशांत किशोर को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

प्रशांत किशोर ने इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर मेडिकल कॉलेज को लेकर बड़े सवाल खड़े किए थे. साफ है कि 8 अगस्त से पहले यह बयानबाजी आने वाले बड़े टकराव के संकेत हैं. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशांत किशोर 8 अगस्त को क्या बड़ा खुलासा करते हैं. बीजेपी का अगला जवाब क्या होगा.अबतक प्रशांत किशोर के हमले का जबाब दिलीप जायसवाल नहीं दे पाए हैं.जन स्वराज के प्रमुख प्रवक्ता संजय ठाकुर ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि जब से प्रशांत किशोर ने भाजपा नेताओं के कारगुजारियों का खुलासा करना शुरू किया है. बीजेपी में बेचैनी है.बीजेपी के अंदर छटपटाहट, घबराहट, थरथराहट, कंपकंपी और थरथरी होने लगी है.

संजय ठाकुर ने कहा कि इसे छुपाने के लिए हमारे नेता प्रशांत किशोर पर फालतू आरोप लगाने लगे हैं, जिसका कोई आधार नहीं है. जो आरोप लगाने वाले भाजपा के लोग हैं, उससे पूछिए कि देश में आईटी डिपार्टमेंट, सीबीआई और राज सरकार की सीआईडी और EOU किसके इशारे पर काम कर रही है. यहां तो चुनाव आयोग भी उनके कंट्रोल में है.उन्हें अगर लगता है तो उसकी जांच करवा ले, प्रशांत किशोर किसी भी जांच और कानूनी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं.

Share This Article